उत्तराखण्डगढ़वाल,चारधाम यात्रा

उत्तराखंड- बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि हुई घोषित, चारधाम यात्रा की सभी तिथियां घोषित

महाशिवरात्रि पर ऊखीमठ में तय हुई तिथि, बदरीनाथ 23 अप्रैल और गंगोत्री-यमुनोत्री 19 अप्रैल को खुलेंगे

बाबा केदार के भक्तों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल पंचकेदार ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में विधि-विधान और पंचांग गणना के अनुसार कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ नैनीताल बैंक ने मनाया 102वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से, स्थापना दिवस के अवसर पर किया कई कार्यक्रमों का आयोजन।

 

कपाट खुलने की तिथि की घोषणा के साथ ही चारधाम यात्रा 2026 की सभी तिथियां भी सार्वजनिक कर दी गई हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

 

बदरी-केदार मंदिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वाईएस पुष्पाण ने बताया कि बाबा केदार की पंचमुखी डोली के केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान की तिथि भी तय कर दी गई है। डोली पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ ऊखीमठ से केदारनाथ के लिए रवाना होगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- आयुष्मान योजना... सरकार रखेगी बुजुर्गों का ख्याल, घर बैठे मिलेगा पैथोलॉजी जांच की सुविधा, जल्द लागू होने जा रही ये योजना

कपाट खुलने की तिथि घोषित होते ही श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। प्रशासन और मंदिर समिति ने यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के चारधाम यात्रा में शामिल होने की संभावना है।