उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ पेड़ से लटका मिला टैक्सी चालक का शव, आत्महत्या की आशंका

भीमताल (नैनीताल)- सातताल क्षेत्र के गरुणताल के पास सोमवार रात एक टैक्सी चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर भीमताल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर सांसद श्री अजय भट्ट ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद्र शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

 

 

थानाध्यक्ष संजीत कुमार राठौड़ ने बताया कि मृतक की पहचान सुरेश राम (34) पुत्र जगदीश राम, निवासी क्वारब (अल्मोड़ा) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की बारीकी से जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  Uniform Civil Code: समिति ने सीएम धामी को सौंपा यूसीसी नियमावली का ड्राफ्ट

 

 

प्रारंभिक जांच और परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि सुरेश राम कुछ समय से पारिवारिक तनाव में था। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गोरी नदी में समाई अनियंत्रित जीप, डूबने से 3 लोगों की हुई मौत, 5 घायल, एक लापता

 

 

मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।