उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ दोस्तों के साथ घूमने आया युवक नदी में नहाते समय डूबा, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

ऋषिकेश न्यूज़– यहाँ दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया दिल्ली निवासी एक युवक लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नहाते समय गंगा में डूब गया। एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी है। फिलहाल युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य में RTE का हुआ परिणाम घोषित, इतने बच्चों को मिलेगा प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन।

 

पुलिस के मुताबिक अरविंद कपूर उम्र 27 वर्ष पुत्र अविनाश कपूर डब्ल्यू-11 नवीन शाहदरा, उत्तर पूर्वी दिल्ली अपने चार अन्य दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था। शनिवार की सुबह चारों दोस्त लक्ष्मणझूला के पास बोम्बे घाट पर नहाने के लिए गए थे। इस बीच अरविंद कपूर नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का बड़ा अलर्ट: 2 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, 7 जिलों में भारी वर्षा का अनुमान

 

वही सूचना पाकर पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल और उसके आसपास क्षेत्र में युवक को तलाश रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घर के आंगन में घात लगाकर बैठा गुलदार 7 वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया, इस हाल में मिली मासूम