उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड- यहाँ नाबालिग छात्रा को बहलाकर ले जाने के आरोप में अतिथि शिक्षक गिरफ्तार, छात्रा बरामद

  • नाबालिग छात्रा को भगाकर ले जा रहा था अतिथि शिक्षक,पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

चौखुटिया (अल्मोड़ा)– जिले के एक स्कूल में तैनात अतिथि शिक्षक पर नाबालिग छात्रा को भगाने का आरोप लगा है। आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अपहरण, दुष्कर्म की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले के बाद क्षेत्रीय लोगों के जबरदस्त आक्रोश है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) इस विभाग में जल्द होगी 600 पदों पर भर्ती

 

चौखुटिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बीते मंगलवार को थाने में नामजद तहरीर सौंपी है। थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि आरोपित शिक्षक कमालुद्दीन, निवासी रायपुर जसपुर, उधम सिंह नगर के खिलाफ दर्ज मुकदमे में 5/6 पॉक्सो एवं बीएनएस की धारा 64(1) व 87 की बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं से दो बच्चों संग लापता हुई विवाहिता, 17 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; पति ने जताया शक

 

वही आरोपित व पीड़िता का जिला मुख्यालय के एक अस्पताल में मेडिकल कराया गया। जिसके बाद आरोपित शिक्षक को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड सरकार ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के आदेश जारी किये