उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ गुलदार का आतंक, पालतू कुत्ते को मारकर 250 मीटर तक घसीटा, वीडियो शामिल

उत्तरकाशी के माय डांडा क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती सक्रियता से लोगों में दहशत का माहौल है। बीती रात ITBP गेट के पास गुलदार ने एक पालतू कुत्ते पर अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुलदार और कुत्ते के बीच काफी देर तक जबरदस्त संघर्ष हुआ, जिसके बाद गुलदार ने कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया और उसे लगभग 250 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ डीजल डलवाने गए बस चालक का लॉक न खुलने पर पेट्रोल कर्मचारियों ने करी पिटाई, तीन के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज।

 

 

 

 

घटना की जानकारी सुबह मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में भय फैल गया। लोगों का कहना है कि यह इलाका आबादी से सटा हुआ है और रात के समय गुलदार की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  वर्दी घोटाला: सीएम धामी का बड़ा एक्शन, होमगार्ड्स विभाग के DIG अमिताभ श्रीवास्तव निलंबित, संयुक्त जांच समिति गठित

 

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में तत्काल पिंजरा लगाने और रात के समय गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाने की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो गुलदार किसी इंसान को भी निशाना बना सकता है।

 

गुलदार की बढ़ती सक्रियता से दहशत
स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से अंधेरा होते ही गुलदार आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ रहा है। इससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द से जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - यहां दिखा तेज रफ्तार कार का कहर, सीधा कार घुस गई बेसमेंट में