उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ फर्जी आय प्रमाण पत्र से लिया नंदा गौरा योजना का लाभ, हुआ केस दर्ज, जाने कहा का है ये मामला।

काशीपुर न्यूज़– उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र में फर्जी आय प्रमाण पत्र का मामला प्रकाश में आया है। यहाँ फर्जी आय प्रमाणपत्र से नंदा गौरा योजना का लाभ लेने के मामले में बाल विकास परियोजना अधिकारी जसपुर ने छात्रा के पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इस पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में 15 अगस्त से फर्जी नंबर प्लेट, हेलमेट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस व परिवहन विभाग संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाएगा, पढ़े पूरी खबर।

वही बाल विकास परियोजना अधिकारी जसपुर की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि नंदा गौरा योजना का फर्जी दस्तावेजों के जरिए लाभ लेने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए डीएम की ओर से निर्देश दिए गए हैं। बीते दिनों जांच में पता चला कि सुंदर सिंह निवासी ग्राम नवलपुर, तहसील काशीपुर ने अपनी बेटी को लाभ दिलाने के लिए फर्जी आय प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज कुंभ और मीन राशि वालों को आर्थिक मामले में रहना होगा सावधान, जाने बाकी राशि वालो का हाल, पढ़ें आज का राशिफल

वही तहसीलदार काशीपुर की ओर से की गई जांच में भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि नंदा गौरा योजना के लाभ पाने के लिए फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाया गया था। वही कुंडा थाना पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने चेकिंग की तेज, 31 लाख की स्मैक के साथ बरेली के दो ड्रग पैडलर को किया गिरफ्तार