उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ कांवड़िए ने लगाई गंगनहर में छलांग, एक को बचाने के चक्कर में दूसरा भी डूबा, तलाश में जुटी पुलिस

हरिद्वार न्यूज़- हरिद्वार जिले में शनिवार सुबह दो कांवड़िए गंगनहर में डूब गए। स्थानीय पुलिस और जल पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया, मगर दोनों कांवड़ियों का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार शनिवार की तड़के सुबह करीब छह बजे धनौरी में एक कांवड़िए ने गंगनहर में छलांग लगा दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ घर के अंदर सो रही वृद्ध महिला को खींच ले गया गुलदार, मौत

उसे बचाने के चक्कर में पीछे से दूसरा कांवड़िया भी कूद गया, लेकिन नहर में पानी के तेज बहाव में दोनों ही बहकर लापता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नहर में सर्च अभियान शुरू किया। लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। धनौरी चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर का कहना है कि नगर में सर्च अभियान चलाकर कांवडियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के अभेद्य चुनाव प्रबंधन से मिली केदारनाथ उप चुनाव में शानदार जीत- प्रदीप बिष्ट