उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ प्रेमी के घर मिलने गई प्रेमिका, नीचे खड़ी थी सहेली, तभी कमरे में हुआ कुछ ऐसा कि इकट्ठा हो गया पूरा मोहल्‍ला

  • फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने बुझा दी आग
  • मामला पहुंचा पुलिस चौकी, दोनों से की जा रही पूछताछ

रुद्रपुर न्यूज़– प्रेमी से मिलने उसके घर पर पहुंची प्रेमिका का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद प्रेमिका ने आपा खो दिया और चारपाई पर आग लगा दी। इसके बाद हल्ला होने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। किसी तरह लोगों ने आग बुझाई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को चौकी ले आई, जहां पूछताछ की जा रही है। बुधवार को नगर निवासी युवती अपनी सहेली के साथ आवास विकास में अपने प्रेमी के घर पहुंची। इस दौरान प्रेमी उसे पहली मंजिल के कमरे में लेकर गया, जबकि सहेली नीचे खड़ी रही।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पुलिस ने तीन चोर को गिरफ्तार कर किया चोरी का खुलासा, पकड़े गए चोरों से लाखों के आभूषण किये बरामद

बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रेमी-प्रमिका के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई होने लगी। इस बीच प्रेमी कमरे से जाने लगा तो प्रेमिका ने अपना आपा खो दिया और चारपाई पर आग लगा किचन में गैस सिलिंडर का पाइप खोल आत्मदाह करने की कोशिश करने लगी। यह देख प्रेमी ने उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ब्लैकमेलिंग से परेशान 9वीं कक्षा की छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत

इस बीच घर से हंगामे की आवाज और धुआं उठता देख स्थानीय निवासी कमरे में पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड के आने के पहले ही उन्होंने आग बुझा दी। महिला पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को आवास विकास चौकी लेकर चली गई। वहीं, थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि दोनों आपस में परिचित हैं। आपस में विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी में गुलदार का खूनी हमला: घास काटने गई महिला को बनाया निवाला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश