उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ सड़क किनारे खड़ी पिकअप में मिले दो अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी

अल्मोड़ा न्यूज़– जनपद अल्मोड़ा के भिकियासैंण क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन में दो शव मिलने की सूचना सामने आई। पिकअप वाहन उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पंजीकृत बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने जब वाहन के अंदर शव देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही भिकियासैंण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी या रुद्रपुर में खुले प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता प्रदान करने वाला अस्पताल- अजय भट्ट

 

अल्मोड़ा एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि भिकियासैंण से करीब 5 किलोमीटर दूर जैनल क्षेत्र में पिकअप वाहन (UP20CT0048) दिन से खड़ा था। शाम करीब 7 बजे ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद पास जाकर देखने पर वाहन के अंदर दो शव पड़े मिले।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- कार्मिकों के तबादले का कोटा होगा तय, कोटा निर्धारित करने के लिए संबंधित फाइल मुख्य सचिव को भेजी

 

एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल से एक आईडी भी बरामद हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन किसके नाम पर पंजीकृत है, यह यहां कब और कहां से आया तथा शवों को यहां छोड़ने के पीछे क्या कारण हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- पर्वतीय इलाकों में बदला रहेगा मौसम, मैदान में चढ़ेगा पारा, गर्म हवाएं करेंगी परेशान

 

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।