उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ बेखौफ बदमाश, पहले महिला की चेन छीनी; फ‍िर भाजपा नेता के ऑफ‍िस में करी लूट की कोशिश

  • सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
  • भाजपा नेता पर चाकू से हमला कर लूट का प्रयास
रुड़की न्यूज़- रुड़की के आदर्श नगर में भाजपा नेता और पूर्व पार्षद सुबोध सैनी के दफ्तर में दो बदमाशों ने घुसकर उन पर चाकू से हमला कर लूट का प्रयास किया। बदमाशों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है कि यह वही बदमाश हैं, जिन्‍होंने सुबह चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था। दोनों ही बदमाश दिल्ली नंबर की वैगन आर कार से थे। कार का नंबर भी फर्जी है।

 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या के बाद मायके पक्ष से आये पिता ने स्थानीय कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस कार्यवाही में जुटी

 

इससे पहले रुड़की के राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रोड पर वैगनआर कार सवार दो बदमाशों ने एक महिला कर्मचारी की चेन लूट ली। शनिवार को सुबह के समय महिला कर्मचारी एनआइएच रोड स्थित शेयरखान कार्यालय का दरवाजा खोल रही थी।
तभी कार से उतरकर एक बदमाश आया और महिला की चेन लूट ली। उसके शोर मचाने पर बदमाश चेन छीनकर भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अब सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। दो दिन में शहर में चेन लूट की यह दूसरी घटना है।