उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, शरीर पर मिले कई निशान, कल से था लापता, पुलिस जांच में जुटी

रुड़की में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक का शव रविवार को सोलानी नदी में पड़ा मिला। युवक के शरीर पर कई चाकू के निशान मिले हैं। शव मिलने की सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मामले की जांच को लेकर हरिद्वार से फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- IG राजीव स्वरूप ने उत्तराखंड पुलिस में किया बड़ा फेरबदल, 7 इंस्पेक्टर और 31 दारोगाओं के किये तबादले

 

सूचना मिलते ही माैके पर पहुंचे एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि युवक के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। ऐसे में साफ है कि युवक की हत्या करने के बाद शव नदी में फेंका गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ सात वोटों से मिली रोमांचक जीत: मनमोहन गडकोटी बने लाखनमंडी क्षेत्र पंचायत सदस्य

 

बताया कि युवक की पहचान पश्चिम अंबर तालाब निवासी गुड्डू के रूप में हुई है। युवक को दुर्गा चौक पर देखा गया था। युवक कल से घर से लापता था। बताया कि  सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की-यहाँ शराब के पैसे मांगने पर टेंट कर्मचारी के चेहरे पर काटा, आरोपित फरार