उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ पति- पत्नी के बीच आई ‘वो’ ने बिगड़ा रिश्ता, प्रेमिका की एंट्री से 15 साल पुराना रिश्ता हुआ तबाह

यहां पति-पत्नी के बीच आई प्रेमिका की एंट्री ने 15 वर्ष पुराने रिश्ते को तबाह कर दिया। नौबत यहां तक आ गई थी पति अपनी पत्नी और बच्चों को मारने पर आतुर हो गया। अब पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ ट्रैन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम, देखें वीडियो।

महिला थाना पुलिस के मुताबिक पिलखा सुंदरपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। उसका कहना है कि उसका विवाह अप्रैल 2008 में अशोक सिंह के साथ हुआ था। पति की दिल्ली में नौकरी होने के कारण वह भी साथ चली गई।

इस दौरान एक बेटी और एक बेटे का भी जन्म हुआ। 2017 तक सब कुछ अच्छा चल रहा था। इसके बाद से पति का व्यवहार बदलने लगा। आये दिन पति मारपीट और गाली गलौज करने लगे। पता चला कि दिल्ली में ही अल्मोड़ा निवासी महिला के साथ पति के अवैध संबंध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर- यहाँ नंदा गौरा योजना के तहत फर्जी आय प्रमाण पत्र लगाने वाले 81 लाभार्थियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस, पढ़े पूरी खबर।

उसका कहना है कि उन्होंने महिला को समझने का प्रयास किया, तो महिला ने उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। तमाम परेशानियों के कारण उन्हें बच्चों के साथ अल्मोड़ा लौटना पड़ा। वही पुलिस में पीड़िता की तहरीर पर अशोक सिंह और महिला ममता अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं कोतवाली पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार