उत्तराखण्डकुमाऊं,

सिडकुल में प्रेमी ने युवती की गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने शुरू की तलाश

सिडकुल थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवती की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हत्या का आरोप युवती के प्रेमी पर है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली विभाग की बड़ी कार्यवाही, 67 कनेक्शन काटे, इन जगहों पर चलाया चेकिंग अभियान

घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है। आसपास के लोगों ने जब चीख-पुकार सुनी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए।

 

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वजह प्रेम-प्रसंग मानी जा रही है, लेकिन पुलिस अन्य संभावित कारणों पर भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मंडी में हुए डबल मर्डर का नैनीताल पुलिस ने किया 6 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

 

 

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि मामले में जांच जारी है और आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड –(भर्ती-भर्ती) यहाँ विभिन्न विभागों व सस्थानों में भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी

 

 

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग भी इस निर्मम वारदात से स्तब्ध हैं।