उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड- यहाँ लुटेरी दुल्हन की गजब कहानी, एक महीने साथ रहकर पति को किया कंगाल, गहने-नगदी लेकर हुई फरार

बाजपुर न्यूज़- जिले में लुटेरी दुल्हन का एक और कारनामा सामने आया है। लुटेरी दुल्हन गैंग ने पहले पीड़ित को फंसाकर उससे शादी कराई। शादी के एक महीने के अंदर ही घर में रखे हजारों रुपये और आभूषण समेटकर पति को बाजपुर बाजार में चकमा देकर फरार हो गई।

पी​ड़ित ने पहले पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। खुशालपुर बन्नाखेड़ा निवासी सुंदर पुत्र ओमप्रकाश ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसकी शादी पांच अप्रैल 2023 को शेरपुर सुल्तानपुर रुड़की हरिद्वार निवासी सोनी पुत्री नेत्रपाल के साथ हुई थी। जिसकी फोटोज व वीडियो उसके पास हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम में उफनती नहर में बह गया युवक, पुलिसकर्मी और फायरमैन ने जान जोखिम में डालकर बचाया

एक मई को वह बाजपुर शहर में लगने वाले सोमवार के साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने के लिए अपनी पत्नी सोनी को लेकर आया था। इस बीच सोनी उसे चकमा देकर वहाँ से गायब हो गई और काफी खोजबीन करने पर भी नहीं मिली। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दे दी गई।

उसने जब छानबीन की तो जो जानकारी सामने आई उसे सुनकर होश उड़ गए। पता चला कि ठगों का एक ग्रुप है, जो प्लानिंग करके लोगों को फंसाते हैं और फिर रुपये, आभूषण आदि सब लूटकर फरार हो जाते हैं। उसके साथ भी ऐसा ही हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  गौला कटाव रोकने को स्थायी तटबंध की मांग, एसडीएम को ज्ञापन

सोनी ने अपनी पहचान छिपाकर उसके साथ शादी की थी, जबकि सोनी का सही नाम नीलम है जिसने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर शादी के करीब 25 दिन बाद उसे ठगी का शिकार बनाया जिसमें जमा पूंजी 50 हजार रुपये एवं करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस जिले में हुई सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर पेड़ से लटककर दे दी जान

उसने किसी तरह संपर्क कर फोन किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और सोनी की एक और शादी करने की बात कही।

सुंदर ने 12 जून को कोतवाली बाजपुर व 15 जून को को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र प्रेषित किया, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके चलते उसे मजबूर होकर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। पुलिस ने कोर्ट के आदेशों पर सोनी के विरुद्ध धारा 406 आइपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।