उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ दादी की गोद से चार साल की मासूम को गुलदार ने खींचकर बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत का माहौल, ग्रामीणों ने करी वन विभाग से ये अपील

श्रीनगर गढ़वाल न्यूज़- उत्तराखंड में श्रीनगर में गुलदार की दहशत बनी हुई है।  विकासखंड खिर्सू के ढिकाल गांव में दिनदहाड़े गुलदार ने दादी की गोद से छीन कर चार वर्ष की बच्ची को निवाला बना लिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। बच्ची के माता-पिता और दादा घरेलू सामान की खरीदारी के लिए श्रीनगर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महिलाओं के लिए खुशखबरी, इन पदों के लिए शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, अपनाएं ये प्रक्रियाएं

वही घर में बच्ची दादी के साथ थी। दोनों आंगन में बैठे थे, तभी गुलदार ने बच्ची पर झपट्टा मारा और उसे निवाला बना लिया। बता दें कि कुछ दिन पहले बुघाणी रोड पर गुलदार के तीन शावक दिखे थे। आज चौरास में भी गुलदार दिखाई दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पुलिस ने नखली नोट छापने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, यहाँ से ली थी ट्रेनिंग

उधर, ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित किए जाने व मारे जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक इसके आदेश जारी नहीं होंगे बच्ची का शव नहीं उठाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- चयन वर्ष खत्म होने से पहले पदोन्नति को मिली हरी झंडी, तबादलों पर रोक रहेगी जारी