उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ आंधी-तूफान में गिरे पेड़ की चपेट में आई युवकों की बाइक, दोनों की माैके पर हुई दर्दनाक माैत

उत्तरकाशी न्यूज़– उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। पहाड़ से मैदान तक अचानक तेज हवाएं चल रही हैं। उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के पास सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। देहरादून से मोरी जा रहे दो बाइक सवार आंधी-तूफान से गिरे पेड़ की चपेट में आ गए। इस दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम डिपो पर निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, गिरी निर्माणाधीन दीवार, मलबे में दबी महिला मजदूर

 

 

जानकारी के अनुसार, घटना शाम चार बजे की है। मोरी मोटर मार्ग पर स्थान हिसार बैण्ड के पास तेज आंधी तूफान होने से चीड़ का विशालकाय पेड़ गिरने से दो व्यक्तियों की पेड़ की चपेट में आने के कारण घटना स्थल पर ही मृत्यु हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) मौसम विभाग ने प्रदेश में 19 अगस्त तक का अलर्ट जारी किया है।

 

राजस्व उप निरीक्षक तहसील मोरी भुटाणू द्वारा अवगत कराया गया कि मृतकों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी मे भेजा गया है। राजस्व विभाग तथा पुलिस द्वारा मृतकों के पोस्टमार्टम तथा पंचायत नामा की कार्यवाही गतिमान है।

यह भी पढ़ें 👉  निकाय चुनाव- लालकुआं नगर पंचायत में एक सीट ओबीसी को आरक्षित

 

मृतकों की पहचान प्रकाश चंद नौटियाल निवासी डागोली टिकोची व शाहिद हाल निवासी मोरी बाजार के रूप में हुई है। प्रकाश चंद सरकारी शिक्षक थे तो वहीं शाहिद नाई का काम करता था। इधर घटना से मृतक युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।