उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड – यहाँ शीतलहर को देखते हुए इस जिले में 25 तक अवकाश घोषित

चंपावत न्यूज़– शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 22 जनवरी, 2024 को निर्गत चेतावनी के अनुसार जनपद के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में बिना अनुमति संचालित मस्जिद सील, MDDA की बड़ी कार्यवाही

उक्त कारणों से विद्यालय में अध्ययरत् विद्यार्थियों के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत जनपद चम्पावत के विकासखण्ड चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र के संकूल आमबाग तथा संकूल चंदनी में दिनांक-23, 24, 25 जनवरी, 2024 को तीन (3) दिनों के लिए समस्त आगनबाडी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहां झोपड़ी में लगी आग, झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर हुआ राख, हुवा बेघर

शिक्षणेत्तर कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रयल कार्मिक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।