उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, बुआ को भिटोली देने जा रहे फौजी की मौत

चमोली न्यूज़- चमोली के थराली में शुक्रवार दोपहर हादसा हो गया। कोटडीप के पास एक दोपहिया वाहन के दुघर्टनाग्रस्त होने से उसमें सवार वाहन चालक की मौत हो गई। जबकि अन्य महिला घायल हो गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। दुर्घटना में मृत सेना का जवान है। बताया जा रहा मृतक सैनिक अपनी बुआ को भिटोली (चैत के महीने का आल कलेऊ) देने उसके गांव थराली गांव जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार का भीषण हादसा, भैंस से टकराने के बाद दो कारों की भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल

 

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि नैल कुलसारी निवासी और सेना का जवान दीपक जोशी (29 )पुत्र केदार दत्त अपनी पत्नी के साथ दोपहिया वाहन में अपनी बुआ के गांव थराली जा रहा था। इस दौरान कोटडीप के पास उसका वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर घायल महिला और दीपक का रेसक्यू कर लिया गया। बताया कि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी घायल पत्नी का उपचार कर घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) यहां एलएलबी कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

 

 

तीन दिन बाद लौटना था ड्यूटी

नैल गांव के ग्राम पंचायत सदस्य गंगा सिंह राणा ने बताया कि मृतक सेना के जवान दीपक की शादी 10 माह पूर्व हुई थी। दीपक होली के समय दो माह की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था और तीन दिन बाद ही दीपक को वापस अपनी ड्यूटी में जाना था। वह अपनी बुआ को भिटोली देने थराली गांव जा रहा था। लेकिन इस दौरान दुर्घटना हो गई। दीपक गढ़वाल स्काउट में था और वर्तमान में जोशीमठ में तैनात था। दीपक अपने पीछे माता पिता सहित एक छोटा भाई और पत्नी को छोड़ गया है। दीपक की मौत से गांव में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सहकारी बैंकों में 735 खाली पदों को भरने के लिए जल्द होगी भर्ती, विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश