उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- एसएसपी उधम सिंह नगर ने प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों का किया ट्रांसफर, पढ़े पूरी खबर

जनपद में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से ऊधमसिंहनगर के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आधी रात को कई प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों के ट्रांसफर कर दिये।


आईटीआई थानाध्यक्ष निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह को जसपुर का नया कोतवाल बनाया गया है। वहीं जसपुर कोतवाल प्रकाश दानू को खटीमा का कोतवाल बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बना देश का पहला अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण, मदरसा बोर्ड होगा समाप्त

खटीमा के कोतवाल नरेश चौहान को बाजपुर का नया कोतवाल बनाया गया है जबकि बाजपुर के कोतवाल प्रवीण कोश्यारी को आईटीआई थाने का प्रभारी बनाया गया है।


ट्रांजिट कैंप से प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा को किच्छा का कोतवाल बनाया गया है जबकि किच्छा के कोतवाल धीरेन्द्र कुमार को एसएसपी का पीआरओ बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ( बड़ी खबर) यहाँ पुलिस की बड़ी कार्यवाही मेडिकल स्टोर से पकड़ी नशे की 68 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल-गोलिया, दो भाई गिरफ्तार


एसएसपी के पीआरओ भारत सिंह को एसओजी ऊधम सिंह नगर का प्रभारी बनाया गया है। एसओजी प्रभारी विजेंद्र शाह को प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा: अवैध कटान की सूचना पर जा रहे सरकारी वाहन की कार से टक्कर, वनकर्मी चालक की मौत — तीन घायल


गदरपुर थानाध्यक्ष एसआई राजेश पांडेय एएनटीएफ प्रभारी बनाया गया है। काशीपुर एसओजी प्रभारी भुवन जोशी को थानाध्यक्ष गदरपुर बनाया गया है। एसआई जसवीर चौहान को प्रभारी एएनटीएफ से एसएसपी का वाचक बनाया गया है।