उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड- शादी से लौट रही नाबालिग का अपहरण, तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप; कमरे में बंधीं मिली पीड़िता

चंपावत में दोस्त की शादी में गई नाबालिग को तीन बदमाशों ने धारदार हथियार के बल पर किडनैप कर लिया। आरोपी उसे एक सुनसान कमरे में ले गए, जहां रातभर उसके साथ गैंगरेप किया गया।

 

 

इसके बाद आरोपी सुबह होते ही 16 साल की बच्ची को कमरे में बंद कर फरार हो गए। आज सुबह जब परिजन उसकी तलाश करते हुए निकले, तो वह एक सुनसान जगह पर बने कमरे में मिली, जहां उसके हाथ-पांव रस्सी से बंधे हुए थे।

 

 

पिता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल, नाबालिग का जिला चिकित्सालय में मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

 

 

विश्वास जीतकर साथ बुलाया, फिर किडनैप किया

घटना चंपावत के सल्ली क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक एक नाबालिग मंगलवार को अपने किसी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए सल्ली गांव में गई थी। इसी बीच जब वो घर लौटने लगी तो बदमाश उसे बहला-फुसलाकर थोड़ी दूर ले गए। नाबालिग उनके साथ चली गई, लेकिन कुछ आगे जाने पर सुनसान जगह मिलते ही युवकों ने धारदार हथियार दिखाकर उसे बंधक बना लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 40 KMPH की स्पीड से चलेंगी हवाएं; जानिए किन जिलों में बारिश

 

 

किडनैप कर सीधे कमरे में ले गए

इसके बाद वे उसे एक सुनसान कमरे में ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई और आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। जब काफी देर तक बच्ची वापस नहीं लौटी, तो चिंतित पिता ने परिजनों और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।

 

 

रात 1:28 बजे पीड़िता ने कॉल किया

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ संदिग्ध हालात में युवक की मौत: यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

देर रात लगभग 1:28 बजे पीड़िता के मोबाइल से परिजनों को एक कॉल आया, लेकिन तुरंत बाद फोन बंद हो गया। स्थानीय नागरिकों और पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के बाद, 6 मई की तड़के लगभग 4 बजे पीड़िता एक कमरे में बंधी हुई मिली।

 

 

पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि सल्ती निवासी तीन युवकों ने हथियार के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर उसे कमरे में बंद कर फरार हो गए। कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच एक महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई है।

 

 

पुलिस के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की, जिसके मद्देनजर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज, दी पिता की चिता को मुखाग्नि, घाट में मौजूद लोगों की आंखें हुई नम यह देख

 

 

गोदियाल बोले- DGP और जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान ले

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मामले में सीएम धामी, DGP और जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। गोदियाल ने कहा कि मामले में अब तक FIR दर्ज न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी चाहे कोई भी हो या उसके राजनीतिक संबंध कैसे भी हों, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए।

 

 

पीड़िता को न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।