उत्तराखण्डकुमाऊं,

टांडा जंगल में वन विभाग के संविदा कर्मी की कुल्हाड़ी से हत्या, साथी पर शक

हल्द्वानी के टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात वन विभाग में संविदा पर कार्यरत 50 वर्षीय कर्मचारी की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मेवा लाल निवासी कौशांबी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

जानकारी के अनुसार मेवा लाल लंबे समय से वन विभाग में संविदा कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। रविवार देर रात उसका शव टांडा जंगल क्षेत्र में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि धारदार कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन का बड़ा आदेश, इस दिन छुट्टी का हुआ फैसला, पढ़े पूरी खबर

 

 

घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले मृतक और आरोपी के बीच झगड़ा हुआ था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतक के एक साथी पर शक है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने रात में साथ बैठकर शराब पी थी, जिसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया और आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ – (खुशखबरी) हल्दूचौड़ में बने 30 बेड के अस्पताल के लिए हुई डॉक्टर व स्टाफ की तैनाती, देखे आदेश

 

 

घटना की सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और टीपीनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी न्यायालय, एसडीएम कोर्ट व तहसील कार्यालय में कार्य बहिष्कार पर रहे अधिवक्ता, अधिवक्ता संशोधन अधिनियम वापस लेने की उठाई मांग

 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और संदिग्ध की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने का दावा किया जा रहा है।