उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ देर रात डोली धरती, भूकंप के तेज झटके से घर मे सो रहे कांपे लोग, घर छोड़कर बाहर भागे

उत्तरकाशी न्यूज़- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आधी रात को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया है। वही गहरी नींद में सो रहे लोग तेज झटके से कांप उठे। लोग तुरंत भय से घर छोड़कर बाहर भागे। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएनजी और सीएनजी की नई दरें लागू, वैट की दर घटाई; आदेश जारी

रात 3.49 मिनट पर उत्त्तरकाशी के यमुनाघाटी में धरती डोली। जनपद के तहसील पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का समय कम था, लेकिन झटका तेज़ था। गहरी नींद में सोए हुए लोग जागे और तुरंत बाहर की ओर भागे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर- यहाँ भाजपा नेत्री के बेटे पर जानलेवा हमला, पांच पर केस दर्ज, सीसीटीवी में कैद घटना, वीडियो

भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 रही।  सभी तहसील थाना चौकिया से डेल्टा के माध्यम से दूरभाष द्वारा सूचना ली गई है जिसमें भूकंप से कहीं भी जनहानि पशु हानी नहीं हुई है ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवकों को बुलेट पर सवार होकर डंडा-लोहे की रॉड लहराते हुए दबंगई दिखाना पड़ा भारी, फिर पुलिस ने की ये कार्यवाही