उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड- यहाँ बाइक से आये नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर सराफ को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

खटीमा न्यूज़- उधम सिंह नगर जिले के के खटीमा के झनकट के देवरी गांव में मंगलवार शाम बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने दुकान में घुसकर सराफ को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें बरेली के भोजीपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सराफ ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ब्लाक प्रमुख निलंबित, पदीय कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने पर हुई कार्यवाही

नानकमत्ता निवासी रमेश रस्तोगी की देवरी की शिवा मार्केट में आराधना ज्वेलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार शाम वह अपनी दुकान बंद करने की तैयारी में थे। तभी अचानक दो नकाबपोश युवक बाइक से पहुंचे और दुकान में घुसकर उन पर फायरिंग कर दी। रमेश की गर्दन पर दो गोली लगीं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। इसी बीच दोनों नकाबपोश युवक बाइक से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बिरजू मयाल गिरफ्तार, अस्पताल में वीडियो बनाने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

सूचना मिलने पर पुलिस ने दुकान में पहुंचकर सीसीटीवी खंगाले। व्यापारियों ने घायल रमेश को खटीमा नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बरेली के भोजीपुरा अस्पताल लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी वीर सिंह ने कहा कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां दुकानों में लगी भयंकर आग, मौके पर मची अफरा तफरी, हुआ भारी नुकसान, देखे वीडियो