उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ निर्माणाधीन दीवार पर काम करते हुए हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर घायल, पढ़े पूरी खबर।

नैनीताल न्यूज़- भीमताल नगर के खुटानी क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 12 बजे निर्माणाधीन दीवार में काम करते समय 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक नेपाली मजदूर झुलस गया। जिसे सीएचसी से डॉक्टर ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार खुटानी के पास एक निर्माणाधीन दीवार में काम करते समय नेपाली मजदूर रमेश (35) हाईटेंशन की लाइन की चपेट में आने से घायल हो गया। निर्माणाधीन दीवार के स्वामी उसे भीमताल सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉ. अन्नता ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि मजदूर की हालत खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC भर्तियों में बड़ा बदलाव: आवेदन में आधार अनिवार्य, परीक्षाओं में AI निगरानी और हथेली-रेटिना स्कैन से होगी हाजिरी

इधर ऊर्जा निगम की एसडीओ काजल रैकुनी ने बताया कि पूर्व में नोटिस भेजकर काम रोकने के लिए कहा गया था। रविवार को करंट लगने से एक मजदूर घायल हो गया। निगम की ओर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में जजों के तबादले

इधर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि भीमताल में टीआरसी के पास की पहाड़ी, बोहराकून और नगर क्षेत्र में जगह-जगह हाईटेंशन लाइन के नीचे की जमीन काटकर धडल्ले से काम किया जा रहा है। इसके चलते हादसे हो रहे हैं लेकिन प्रशासन और निगम के अधिकारी आंख बंद करके बैठे हुए हैं।