उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- मौसम विभाग ने प्रदेश में दो दिन बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने उत्तराखंड राज्य में अगले दो दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि राज्य के ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों को छोड़कर, अन्य सभी जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- चुनाव से पहले कोंग्रेस को जोर का झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल

 

मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल से 19 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की जा सकती है। अगले कुछ दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी का अधिकारियों को दो-टूक, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजना

 

मौसम परिवर्तन को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। इधर हल्द्वानी में मंगलवार को सुबह से तेज धूप खिली रही। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के अनुसार हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में तीन घंटे तांडव, तोड़फोड़...पथराव और लाठीचार्ज, मासूम से दरिंदगी पर फूटा गुस्सा, बवाल की पूरी कहानी