उत्तराखण्डकुमाऊं,जन-मुद्देराजनीति

उत्तराखण्ड- नैनीताल लोकसभा सीट से हरीश धामी ने की दावेदारी, तीन बार विधायक होने के नाते करूंगा दावेदारी पेश, देखे वीडियो।

देहरादून न्यूज़- पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर दावेदारी पेश करने की बात कही है। कांग्रेस विधायक हरीश धामी का कहना है कि वह तीन बार धारचूला के विधायक है। इसलिए उन्हें लगता है कि नैनीताल लोकसभा सीट के लिए उनकी दावेदारी होनी चाहिए। अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह 101 परसेंट चुनाव लड़ेंगे और धारचूला मुनस्यारी की आवाज को लोकसभा में उठाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बजट 2026-27: आम आदमी को राहत, चमड़ा-कपड़ा और कैंसर की दवाएं सस्ती; शराब और मिनरल्स हुए महंगे

आपको बता दें कि पिछली बार नैनीताल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के खिलाफ चुनाव लड़े थे, जिसमें अजय भट्ट उत्तराखंड में सबसे ज्यादा वोटों से सांसद भी जीते थे। लेकिन नैनीताल लोकसभा सीट पर अब कांग्रेस में कई नेताओं की जहां नजर है, तो वही विधायक हरीश धामी ने नैनीताल लोकसभा सीट से दावा ठोक कर कांग्रेस के कई नेताओं की मुश्किलें बढ़ाने का काम कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो लोग हुए घायल