उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा 27 से 30 अप्रैल तक, 11 अप्रैल को जारी होंगे एडमिट कार्ड; 41 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त

उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अनुसार मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 अप्रैल को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जहां से अभ्यर्थी उन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों में श्रीमद्भगवद्गीता और रामायण होंगे पाठ्यक्रम का हिस्सा, अगले सत्र से होगा लागू

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। 27 अप्रैल को सामान्य हिंदी और निबंध का प्रश्नपत्र आयोजित होगा। इसके बाद 28 अप्रैल को सामान्य अध्ययन-1 और सामान्य अध्ययन-2 की परीक्षा कराई जाएगी। 29 अप्रैल को सामान्य अध्ययन-3 और सामान्य अध्ययन-4 के पेपर होंगे, जबकि 30 अप्रैल को सामान्य अध्ययन-5 और सामान्य अध्ययन-6 की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एक्स्पोनेंशियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र- छात्राओं ने हमेशा की तरह इस बार भी मेरिट में मारी बाजी

 

 

इधर, आयोग ने मुख्य परीक्षा शुल्क निर्धारित तिथि पांच फरवरी तक जमा न कराने वाले 41 अभ्यर्थियों को पीसीएस भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। इन सभी अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।
वहीं, राज्य लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) यानी पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) जिले में रेड अलर्ट के चलते 31 जुलाई को छुट्टी के आदेश जारी

 

यह परीक्षा 21 से 24 अप्रैल के बीच हरिद्वार स्थित आयोग के परीक्षा भवन में आयोजित की जाएगी। संबंधित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।