उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ सेब से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, वाहन चालक की मौत, एक घायल

देहरादून विकासनगर न्यूज़– यहाँ चकराता से सेब लेकर चला पिकअप वाहन कोरवा बैंड के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमे पिकअप चालक सहित तीन लोग सवार थे। वही इस दुर्घटना में सकनी कालसी निवासी चालक दिनेश उम्र 27 वर्ष पुत्र जगरू दास और पुरानी कालसी निवासी सुनील उम्र 32 वर्ष पुत्र सेवाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस गांव का अनोखा फैसला: अब शादी में महिलाएं पहन सकेंगी सिर्फ तीन गहने, नियम तोड़ने पर लगेगा 50 हजार जुर्माना

वही सूचना मिले पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पिकअप चालक दिनेश को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर रूप से घायल सुनील को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – (बड़ी खबर) बनभूलपुरा कांड के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया मलिक को पुलिस ने यहाँ से किया गिरफ्तार