उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ स्कूटी लेकर भागा सांड, वीडियो

  • गुमानीवाला के रूषाफार्म क्षेत्र में शहीद विकास गुरुंग स्मारक के पास की घटना
  • यह वीडियो शुक्रवार शाम इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो गया

 

ऋषिकेश न्यूज- गुमानीवाला के रूषाफार्म क्षेत्र में शहीद विकास गुरुंग स्मारक के पास एक सांड स्कूटी को लेकर दूर तक धकेलता हुआ ले गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो शुक्रवार शाम इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो गया। इस वीडियो को कई यूजर ने इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग हैंडल पर शेयर किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- बेरोजगारों को लगा जोरदार झटका, नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड पुलिस भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

 

 

एक मिनट से अधिक के इस वीडियो में 40 सेकंड का हिस्सा अधिक प्रसारित है। चर्चा का विषय बने इस वीडियो पर अलग कमेंट किए जा रहे हैं। ऋषिकेश नगर निगम के साथ ही नगर पालिका मुनिकीरेती, नगर पंचायत तपोवन और स्वर्ग आश्रम में भी निराश्रित पशुओं की धमा-चौकड़ी रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ब्लैकमेलिंग से परेशान 9वीं कक्षा की छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत

 

 

लोगों को सता रही चिंता

कई लोगों ने इस पर भी चिंता जताई। जिस क्षेत्र का यह वीडियो है वह ऋषिकेश से सटे ग्रामीण इलाके है। लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर इस बात को लेकर चिंता जताई की पूरे तीर्थनगरी क्षेत्र में निराश्रित पशु लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। हाल में निराश्रित पशु के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। इससे पहले भी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जंगल की आग ने लील ली नव विवाहिता की जान, चार एंबुलेंस बदली पर एम्स पहुंचने तक तोड़ा दम, पढ़े पूरी खबर