उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- (दुःखद) यहाँ 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, कार में सवार मां और मौसा की मौत, वही बेटा गंभीर रूप से घायल।

मंसूरी न्यूज़- उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे रोकने का ही नाम नहीं ले रहे हैं अब खबर मसूरी के धनोल्टी मार्ग पर कफलानी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में मां और मौसा की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। वही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम ने घायल युवक को खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मौसम विभाग ने आज आठ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया, देहरादून में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र।

वही शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि देहरादून से उत्तरकाशी जा रही एक कार देर शाम करीब पौने छह बजे सुवाखोली-मसराना कफलानी के पास अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। उक्त घटना की सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में शराब की ओवर रेटिंग के खिलाफ 20 मई तक चलेगा अभियान

टीम ने सबसे पहले गंभीर घायल युवक को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायल मयंक नौटियाल उम्र 26 वर्ष पुत्र विवेकानंद नौटियाल निवासी धनारी धारकोट उत्तरकाशी ने बताया कि कार में उसकी मां रेशमी नौटियाल उम्र 52 वर्ष और मौसा संदीप उनियाल भी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा बनेंगे नगर निगम, पहाड़ों में पर्यटन उद्योग लगाने पर मिलेगी सब्सिडी, पढ़ें कैबिनेट के अहम फैसले

वही टीम ने गंभीर रूप से घायल रेशमी नौटियाल को भी रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा। जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि, संदीप उनियाल उम्र 42 वर्ष पुत्र प्यारेलाल निवासी उनियाल गांव टिहरी गढ़वाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। कोतवाल ने बताया कि सभी देहरादून से उत्तरकाशी जा रहे थे।