अंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जन-मुद्देनैनीताल न्यूज़, nanital news,

देहरादून: (काम की खबर) अब वृद्धवस्था पेंशन पाने वाले घर बैठे बनवा सकेंगे जीवित प्रमाणपत्र, जानें पूरी प्रक्रिया

वृद्धावस्था में पेंशन पाने के लिए जीवन प्रमाणपत्र बनाने को अब इधर-उधर दौड़ने की जरूरत नहीं है। वृद्धा अब अपने मोबाइल से ही प्रमाणपत्र खुद बना सकते हैं। इसके लिए भारत सरकार ने आधार फेस आरडी एप और जीवन प्रमाण फेस एप के माध्यम से इसे आसान बनाया है। इसे फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (फैट) नाम दिया है। इसका बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में लाइव प्रदर्शन हुआ।

क्षेत्रीय आयुक्त भविष्य निधि विश्वजीत सागर ने बताया कि जीवन प्रमाणपत्र पाने के लिए पेंशनभोगी को भविष्य निधि कार्यालय और सीएससी में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ता था। लेकिन, बहुत ज्यादा वृद्धावस्था में बहुत से लोग दौड़ भाग नहीं कर सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह एप बनाया है। एप गूगल प्ले स्टोर पर है। इससे घर बैठे ही जीवन प्रमाणपत्र डाउनलोड किया जा सकता है। पेंशनभोगी अपने मोबाइल से जीवन प्रमाणपत्र को जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी की पहल ने पकड़ी रफ्तार, 35 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर निबंध, 24 अगस्त तक मौका

ऐसे बनेगा प्रमाणपत्र

1- गूगल प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी एप डाउनलोड करें।
2- इसके बाद जीवन प्रमाण फेस एप डाउनलोड करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निजी पेट्रोल पंपों पर कीमतों में उछाल: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा, सरकारी पंपों पर राहत

3- जीवन प्रमाण फेस एप पर अपना विवरण भरना होगा।
4- इसके बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा।
5- प्रक्रिया पूरी होने के बाद डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) डाउनलोड करना होगा।
6- जीवन प्रमाण आईडी आपके मोबाइल नंबर पर आ जाएगी।

इसके बाद पेंशनर का सर्टिफिकेट की जानकारी पेंशन विभाग के साथ ऑटो अपलोड हो जाएगी

यह रखेंगे अपने पास

1- पट्टा संख्या पेमेंट ऑर्डर
2- आधार संख्या
3- बैंक खाते का विवरण
4- पेंशन डिस्वर्सिंग डिपार्टमेंट आईडी

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(अच्छी खबर) हल्द्वानी शहर के अंदर इन 6 रूटो पर चलेगी सिटी बस सर्विस

नवंबर में प्रमाणपत्र जमा करने की बाध्यता नहीं

अब तक हर साल नवंबर में जीवन प्रमाणपत्र जमा करना होता था। लेकिन, अब इस सुविधा से कभी भी इसे जमा किया जा सकता है, जो कि एक साल तक वैध रहेगा।

मसलन, यदि किसी ने फरवरी 2024 में जीवन प्रमाणपत्र इस एप के माध्यम से बनाया तो यह अगले साल फरवरी 2025 तक वैध रहेगा। यानी अब नवंबर वाली बाध्यता भी समाप्त हो गई है।