उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- (दुःखद) यहाँ आंगन में खेल रहे मासूम को गुलदार ने बनाया अपना निवाला।

उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने का नाम नहीं ले रहा है। अब ताजा मामला जनपद टिहरी के प्रताप नगर क्षेत्र के भरपुरिया गांव का है। जहां घर के आंगन में खेल रहे बच्चे को गुलदार उठाकर ले गया।

भरपूरिया गांव निवासी सुखदेव सिंह पंवार का तीन साल का बेटा आरव अपनी मां धर्मा देवी के साथ घर के आंगन में खेल रहा था। शनिवार शाम 7.30 बजे के लगभग आरव की मां लाइट जलाने के लिए घर के अंदर गई। इतने देर में गुलदार ने तीन साल के मासूम बच्चे को आंगन से उठाकर खेतों में पटक डाला। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां और पडोस के लोग बहार आए। बच्चा वहां दिखाई नहीं दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  यहां हुई ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत पढ़े पूरी खबर शिनाख्त के प्रयास जारी

काफी ढूढ़ृ-खोज के बाद बच्चा घर से 50 मीटर दूर धान के खेतों के बीच रोते हुए मिला। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव लेकर पहुंचे। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। वन रेंज अधिकारी मुकेश डिमरी, थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि शाम 7.30 बजे भरपूरिया गांव से गुलदार के हमले की सूचना मिली थी। टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो रही थी कि परिजन घायल अवस्था में बच्चे को उपचार के लिए लंबगांव अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) प्रदेश में अब झोला छाप डॉक्टर के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश

बच्चे की गर्दन पर कई घाव थे। विधायक विक्रम सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला व ग्राम प्रधान मातबर सिंह पंवार ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मार गिराने की मांग की है। वन विभाग की टीम को गांव में गश्त बढ़ाने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के रवि सनवाल बने चम्पावत के जिला पूर्ति अधिकारी