उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- (दुःखद) भारत-चीन सीमा पर ड्यूटी के दौरान बलिदान हुए राइफलमैन शैलेंद्र सिंह

उत्तराखंड में उत्तकाशी के कुमराड़ा गांव निवासी भारतीय सेना की गढ़वाल स्काउट में राइफलमैन शैलेंद्र सिंह कठैत ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए। उनके बलिदान की सूचना से गांव में शोक की लहर है।

वही बुधवार को बलिदानी राइफलमैन शैलेंद्र का पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा। जहां पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: यहाँ चचरे भाई ने दी 11 दिन में पूरे खानदान को जान से मारने की धमकी

जानकारी के अनुसार, भारत-चीन सीमा के नीति घाटी की गोल्डुंग पोस्ट में तैनात राइफलमैन शैलेंद्र सिंह कठैत गत दिवस अपने साथियों के साथ गश्त कर रहे थे, इस दौरान ड्यूटी के दौरान वह वीरगति को प्राप्त हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारियों की बड़ी भर्ती — 587 पदों के लिए विज्ञापन जारी, 27 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू

बताया कि शैलेंद्र घर का इकलौता चिराग था। उसकी दो छोटी बहने हैं। दो माह पहले ही उसके पिता कृपाल सिंह कठैत के निधन पर वह घर आए थे। यहां पिता का अंतिम संस्कार कर ड्यूटी पर लौटा थे। उनके बलिदान से उसकी पत्नी अंजू और मां ध्यान देई का रो-रोकर बुरा हाल है। शैलेंद्र की पांच और एक वर्ष की दो छोटी बेटियां हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, शरीर से गर्दन हुई कट कर अलग