उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार के अचानक पद से इस्तीफे से सब हैरान, क्या लग सकता है भर्ती अभियान को झटका, पढ़े पूरी खबर।

देहरादून न्यूज़ – उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद से डॉ. राकेश कुमार के इस्तीफे से सब हैरान हैं। दरअसल, इस इस्तीफे को लेकर पहले से कोई चर्चा कहीं नहीं सुनी गई थी। फिलहाल आयोग के अध्यक्ष के इस्तीफे से आयोग के भर्ती अभियान को झटका लग सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने इस्तीफा स्वीकार होने के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों को हासिल करने में राजभवन व सीएम का विशेष समर्थन मिला। मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव से भी जो अपेक्षाएं की गईं। वह समय से पूरी हुईं। उन्होंने आयोग के सभी सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों का धन्यवाद प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में आज बारिश के आसार; 26-27 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

विश्वास जताया कि उत्कृष्ट मानव संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में आयोग और बेहतर काम करेगा। उधर, उनके इस्तीफे की खबर से सचिवालय से लेकर बेरोजगार तक हैरत में रह गए। माना जा रहा है कि उनकी अगुवाई में चल रहे भर्ती अभियान को इससे झटका लगेगा। अब सरकार के सामने नए अध्यक्ष के जल्द चयन की चुनौती है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल, 14 IAS अफसरों समेत 26 के तबादले