उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके से चालक फरार, वीडियो शामिल

हरिद्वार/लक्सर– उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। लक्सर-पुरकाजी हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। डंपर के आगे और पीछे के चारों टायर युवक के ऊपर से गुजर गए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया।

 

 

हादसा लक्सर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी गांव के पास देर रात करीब 1 बजकर 52 मिनट पर हुआ। मृतक की पहचान गोवर्धनपुर निवासी श्रवण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार श्रवण अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहां जंगल में लकड़ी लेने गई महिला को जबड़े में दबोचकर ले गयी बाघ, उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों ने क‍िया हंगामा

 

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई देता है कि दो बाइक सवार साथ चल रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार डंपर आता है और एक बाइक सवार को पूरी तरह कुचलते हुए निकल जाता है। हादसे के बाद पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक को बचाने के लिए रुके, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

 

हादसे के बाद युवक के शरीर के अंग सड़क पर बिखर गए, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर डंपर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, युवती समेत दो की मौत, एक घायल

 

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। रो-रोकर परिवार का बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

पांच दिन पहले भी हुआ था बड़ा हादसा
गौरतलब है कि पांच दिन पहले भी हरिद्वार जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह हादसा हरिद्वार मार्ग पर फेरूपुर के पास हुआ था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां छात्र सवालों के जवाब की बजाय शायरी लिख रहे हैं उत्तर पुस्तिकाओं में, फिर भी मूल्यांकन में गड़बड़ी का लगा रहे आरोप

 

लगातार हो रहे सड़क हादसों ने प्रशासन और यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।