उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ बनने जा रही है डबल लेन वाली सड़क, सीएम धामी ने जताया केंद्र सरकार का आभार

देहरादून न्यूज़- देहरादून के हरबर्टपुर, कालसी से बड़कोट बैंड तक डबल लेन सड़क बनाई जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग 507 में 346.82 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट किया है।

लंबे समय से उत्तरकाशी जिले में कालसी, हरबर्टपुर से बड़कोट बैंड के बीच की सड़क के चौड़ीकरण की मांग चल रही थी। अभी यह रास्ता काफी संकरा है। राजधानी से यह रास्ता निकट होने के कारण इसके चौड़ीकरण से स्थानीय निवासियों को काफी लाभ मिलेगा। साथ ही कालसी क्षेत्र से चारधाम यात्रा की दूरी कम करने और सफर को आसान बनाने के लिए भी इसके चौड़ीकरण की जरूरत महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) सरकारी विभागों में आउटसोर्स भर्ती में आरक्षण व्यवस्था लागू, कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश

इससे यमुनोत्री आने वाले यात्री कम समय से ऋषिकेश, टिहरी व धरासू के स्थान पर सीधे हरबर्टपुर, कालसी से यमुनोत्री पहुंच सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम लेगा करवट, IMD ने 22 सितबर के लिए यलो अलर्ट किया जारी

प्रदेश में संपर्क मार्ग बेहतर होने से विकास को भी नई गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली-देहरादून के बीच एक्सप्रेस वे का निर्माण होने से यह सफर महज कुछ घंटों का रह जाएगा। कालसी से बड़कोट बैंड के बीच सड़क के चौड़ीकरण से स्थानीय निवासियों को लाभ मिलेगा। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने इसके लिए प्रधानमंत्री, केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इसके लिए अनुरोध किया था। इसकी स्वीकृति मिलने से स्थानीय निवासियों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की कार्यवाही- महिला से अभद्रता करने और सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार