उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 रही तीव्रता,

देहरादून न्यूज़– देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर से भूकंप के झटकों से कांप गई है। सोमवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिथौरागढ़ से 48 किमी उत्तर पूर्व में 4 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं की लाइफलाइन कलसिया पुल के निर्माण का रास्ता साफ, प्रशासन ने हटाए अतिक्रमण

पिथौरागढ़ जिले की सीमांत तहसील बंगापानी में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये। जिले में अन्य स्थानों पर झटकों का आभास नहीं हुआ। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक सोमवार की सुबह 9.11 बजे बंगापानी में भूकंप के झटके महसूस किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सिलक्यारा टनल हादसे पर सीएम धामी सख्त, मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा और एसओपी अपडेट करने के निर्देश

भूकंप की तीव्रता रेक्टर पैमाने पर 4.0 आंकी गई। भूंकप का केंद्र भारत नेपाल सीमा पर 29.8 लैग्निट्यूड नार्थ और 80.61 लोंग्यूट्यूड रहा। भूकंप जमीन की सतह से पांच किलोमीटर नीचे उत्पन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ चुनाव में अपडेट (एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी)