उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- बेटी के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: समोसा-मिठाई लेकर लौट रहे शिक्षा विभाग कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

हल्द्वानी न्यूज़- बेटी का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे परिवार को उस वक्त गहरा सदमा लगा, जब घर लौट रहे शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सड़क हादसे का शिकार हो गए। जन्मदिन के लिए समोसे और मिठाई तथा नाती-नातिन के लिए चिप्स लेकर लौट रहे कर्मचारी की बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई।

 

 

जानकारी के अनुसार, उप शिक्षा कार्यालय हल्द्वानी (धौलाखेड़ा) में तैनात 57 वर्षीय उपेंद्र सिंह नेगी सोमवार को ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। वह परिवार के साथ बेटी का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे। रास्ते में एमबीपीजी कॉलेज के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ एलआईयू के कार्यालय में विजिलेंस टीम का छापा, 2 हजार की रिश्वत लेते एलआईयू में तैनात दारोगा व हेड कांस्टेबल को किया गिरफ्तार

 

 

जन्मदिन की तैयारियों के बीच घर नहीं लौटे पिता

मूल रूप से द्वाराहाट निवासी उपेंद्र सिंह नेगी सुभाष नगर भोटिया पड़ाव में पत्नी दीपा नेगी और बेटे के साथ रहते थे। उनकी बेटी निधि की शादी हो चुकी है और इन दिनों स्कूल की छुट्टियों के कारण वह अपने पति और दो बच्चों के साथ मायके आई हुई थी। सोमवार को उसका जन्मदिन था और घर में तैयारियां चल रही थीं।

 

 

बताया गया कि उपेंद्र रोज की तरह ड्यूटी के बाद स्टाफ के साथ लिफ्ट लेकर मुखानी पहुंचे और वहां से ऑटो से एमबीपीजी कॉलेज पहुंचे। सड़क पार करते समय वह हादसे का शिकार हो गए। परिवार देर रात तक उनका इंतजार करता रहा, लेकिन बाद में बेटे ने मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ यूपी के मजिस्ट्रेट के बेटे का रौब, पिता की कार लेकर ट्रैफिक नियम तोड़ता निकला, फिर पुलिस ने ऐसे सिखाया सब

 

 

2029 में होना था रिटायरमेंट, बेटे के रिश्ते की भी थी तैयारी

स्वजनों के अनुसार, उपेंद्र सिंह नेगी वर्ष 2029 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनका बेटा एक निजी संस्थान में योग शिक्षक है। परिवार 14 जून को पूर्णागिरि माता के दर्शन कर लौटा था। सोमवार को बेटी, दामाद और बच्चे कैंची बाबा के दर्शन के लिए गए थे, जबकि उपेंद्र ड्यूटी पर गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (गजब के चोर) यहाँ चोरों ने पहले जाम छलकाए, मुर्गा उधेड़ा, फिर शराब पी और लाखो की नगदी लेकर हुए फुर्र।

 

 

परिवार ने 17 जून को बेटे के लिए रुद्रपुर में रिश्ता देखने जाने की भी तैयारी कर रखी थी, लेकिन उससे पहले हुए इस हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं।

 

 

कॉलेज के सामने सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने का प्रस्ताव

सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि एमबीपीजी कॉलेज के सामने डिवाइडर को ऊंचा करने के लिए नगर निगम को प्रस्ताव भेजा जाएगा। साथ ही मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।