उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां हुआ दर्दनाक हादसा, टेम्पो ट्रैवलर और बाइक की भीषण टक्कर, दो पुलिसकर्मियों समेत तीन की मौत

चमोली– बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। चमोली के बिरही में एक टेम्पो ट्रैवलर और एक बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उप जिलाधिकारी हल्द्वानी के नेतृत्व में तमाम विभागों के अधिकारियों ने श्रीलंका टापू जाकर लगाया बहुउद्देशीय शिविर, सुनी समस्याएं, बांटा राशन और दवाइयां

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। बाइक पीपलकोटी से चमोली की और आ रही थी। बाइक टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान हादसा हुआ। हादसे में मृतक दो बाइक सवार पुलिसकर्मी हैं और एक स्थानीय युवक है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहाँ शीतलहर को देखते हुए इस जिले में 25 तक अवकाश घोषित

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों टेम्पो के नीचे कुचल गए और स्थानीय युवक चमोली निवासी दीपक कुमार पुत्र शिवनाथ व दो पुलिस के जवान सचिन व मनवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस विभाग में कई IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, देखें किसे कहां मिली तैनाती