उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक ने मारी कार को टक्कर, रुद्रपुर निवासी परिवार हुआ चोटिल।

रुद्रपुर न्यूज़- यहाँ रुद्रपुर निवासी अपने परिवार के साथ आजमगढ़ जा रहे थी कि रुद्रपुर निवासी परिवार की कार को ट्रक ने सीतापुर में टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के सदस्य घायल हो गए। इसी बीच लखनऊ से रुद्रपुर लौट रहे समाजसेवी संजय ठुकराल ने घायल परिवारों को इलाज के लिए सीतापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ होली के बहाने युवती से छेड़खानी, विरोध पर घर में घुसकर हमला; CCTV में कैद पूरी वारदात

मंगलवार दोपहर देव होम्स रुद्रपुर निवासी समीर पांडे, अपनी मां, पत्नी, दुधमुंही बच्ची के साथ कार से आजमगढ़ जा रहे थे। की तभी सीतापुर के हेमपुर गांव में हाइवे पर गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक खेत में घुस गया जबकि कार क्षतिग्रस्त होकर हाइवे किनारे पेड़ में फंस गई। लखनऊ से रुद्रपुर आ रहे संजय ठुकराल, दीपक ठुकराल ने नजर गाड़ी पर पड़ी। संजय ने बताया कि समीर की पत्नी का पैर कार में फंस गया था। उन्होंने घायलों को अपनी कार से निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- डाक सेवकों के दस्तावेजों की विभागीय जांच में दो डाक सेवकों के शैक्षणिक दस्तावेज मिले फर्जी, दो भागे, चारों की नियुक्ति निरस्त, जांच जारी

वही समीर सिडकुल की सनसेरा कंपनी में कार्यरत हैं। बताया कि उन्होंने सोसायटी के अध्यक्ष मोर सिंह यादव को भी इस हादसे की जानकारी दे दी है। सूचना पर सनसेरा कंपनी के अधिकारी भी सीतापुर के लिए रवाना हो गए। बताया कि कार का एयरबैग खुलने से समीर, उनकी मां को मामूली चोटें हैं। जबकि 15 दिन पहले जन्मी बच्ची भी सुरक्षित है। समीर की पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं।