उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड में अपना घर बनाना चाहते हैं ऋषभ पंत, 3 साल से नहीं मिली जमीन; CM धामी से लगाई मदद की गुहार

देहरादून न्यूज़- टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज और उत्तराखंड के रहने वाले ऋषभ पंत ने अपने राज्य में जमीन खरीदने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद मांगी है। ऋषभ पंत ने बीती रात इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर जमीन खरीदने में आ रही दिक्कतों का जिक्र किया और मुख्यमंत्री से इस प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की।

 

 

तीन साल से जमीन की तलाश में ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए लिखा कि वह दिल्ली से अपना बेस उत्तराखंड में शिफ्ट करना चाहते हैं। वह अपने राज्य में जमीन खरीदकर अपना पहला घर बनाना चाहते हैं, लेकिन पिछले करीब तीन साल से कोशिश करने के बावजूद उन्हें ऐसी बड़ी और साफ जगह नहीं मिल पा रही है, जहां वह रह सकें।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा गौरा योजना के तहत 33,251 बेटियों को ₹145.93 करोड़ की सहायता, सीएम धामी ने डीबीटी से जारी की राशि

 

 

पंत ने कहा कि उन्हें अपने उत्तराखंड से बेहद प्यार है और वह अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस लौटना चाहते हैं। साथ ही वह राज्य के विकास में भी अपना योगदान देना चाहते हैं।

 

 

‘मुफ्त जमीन या तोहफा नहीं मांग रहा’

ऋषभ पंत ने स्पष्ट किया कि वह सरकार से किसी तरह की मुफ्त जमीन या तोहफा नहीं मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार अनुमति देती है तो वह सरकारी दरों पर जमीन खरीदना चाहते हैं, ताकि उत्तराखंड में अपने और अपने परिवार के लिए पहला घर बना सकें।

 

 

उन्होंने मुख्यमंत्री से जमीन खरीदने की प्रक्रिया को लेकर मदद मांगी और कहा कि वर्तमान में स्पष्टता न होने के कारण यह प्रक्रिया उनके लिए काफी मुश्किल बन गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के इस युवक ने नैनीताल की नाबालिक किशोरी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

 

 

CM धामी ने दिया भरोसा

ऋषभ पंत के पोस्ट के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने पंत को उत्तराखंड का गौरव बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है।

 

 

सीएम धामी ने कहा कि अपनी मातृभूमि के प्रति ऋषभ पंत का प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पंत द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पढ़िये आज का राशिफल क्या कहते है आपके सितारे व आज इन राशियों को व्यावसायिक मामलों में मिलेगी सफलता।

 

 

सीएम धामी ने कहा कि अधिकारी शीघ्र ही ऋषभ पंत से संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।

 

 

उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले खिलाड़ियों में शामिल

ऋषभ पंत न सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं, बल्कि राज्य के प्रमुख करदाताओं में भी शामिल हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस वित्तीय वर्ष में ऋषभ पंत ने करीब 23 करोड़ 84 लाख रुपये का टैक्स जमा किया है।

 

 

अब ऋषभ पंत की जमीन खरीदने की अपील और मुख्यमंत्री धामी के जवाब के बाद इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई का इंतजार है।