उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड- यहाँ रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव, पढ़े पूरी खबर।

खटीमा न्यूज़– यहाँ जमौर के पास रेलवे क्रासिंग संख्या 22 से लगभग 100 मीटर की दूरी पर अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। वही सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव का निरीक्षण कर कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे ट्रैक में टहलने निकले ग्रामीणों ने पीलीभीत रोड स्थित ग्राम जमौर के रेलवे फाटक के पास एक युवक का शव पड़े देखा। ग्रामीणों ने फाटक पर तैनात रेलवे कर्मी को इसकी सूचना दी। रेलवे कर्मी ने मामले की सूचना ग्राम प्रधान और पुलिस को दी। वही मौके पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के माध्यम से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव क्षत-विक्षत स्थिति में होने से शिनाख्त नही हो पाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ड्रीम 11 में मुनाफे के लालच में आकर युवक ने 4.44 लाख गंवाए

वही सीओ वीर सिंह और कोतवाल नरेश चौहान घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। मौके पर पहुंची फोरेंसिक फील्ड यूनिट के एसआई सत्य प्रकाश ने शव का बारीकी से निरीक्षण किया। युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष होगी। शव चार-पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया गया लेकिन फोरेंसिक और पुलिस टीम के मृतक के शरीर पर फिनायल छिड़कने से खोजी कुत्ते ने शव को नहीं सूंघा और टीम लौट गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- जाको राखे साइयाँ, मारि न सक्कै कोय, यह मुहावरा उत्तराखंड में हुआ साबित जब गुलजार बच्चों के चारों ओर घूम रहा था तब 8 साल की नाजिया ने दिखाई हिम्मत ऐसे बचाई तीन भाइयों की जान, पढ़ें पूरी खबर....UK बुलेटिन पर

वही सीओ वीर सिंह ने कहा कि मृतक के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं है और कपड़े भी फटे नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण सही स्पष्ट पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ शादी में जा रहे शिक्षकों की कार खाई में गिरकर शिप्रा नदी में समाई, तीन की मौत — एक गंभीर