उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यह हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत

टिहरी न्यूज़- दीनगांव–मुखेम मोटर मार्ग पर मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। ओनालगांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे एक किशोर और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

 

 

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान बालकृष्ण (19) पुत्र गोविंद सिंह राणा निवासी ग्राम मुखमालगांव, पट्टी उपली रमौली और विपिन (17) पुत्र अजय पोखरियाल निवासी ग्राम पोखरी, पट्टी उपली रमौली के रूप में हुई है। दोनों युवक आधार कार्ड बनवाने के लिए उत्तरकाशी गए थे और देर रात घर लौटते समय यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी ने जिले को दी 778 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता- कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुये बिन्दुखत्ता निवासी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

 

 

स्थानीय निवासी सुरेश सिंह ने घटना की सूचना तुरंत थाना लंबगांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला और पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बेरहम मां) यहां बेटे के ऊपर बैठकर मुक्कों से पीटा, मासूम चीखा तो दांतों से काटा और जमीन पर पटका, फिर दबाया गला, वीडियो देख कांप गई लोगों की रूह

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतकों के परिवारों में गहरा शोक व्याप्त है।