CM CORNERअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,गढ़वाल,नैनीताल न्यूज़, nanital news,राष्ट्रीयहल्द्वानी

वन विभाग ने उत्कृष्ट कार्य कर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वालों की सूची जारी की, एसडीओ गौला सहित इन 21 लोगों को 15 अगस्त के अवसर पर वन विभाग के मुखिया करेंगे सम्मानित।

COMMENTS

देहरादून। आगामी 15 अगस्त, 2023 स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों / कार्मिको / व्यक्ति विशेष को सम्मानित किये जाने के लिए उनके नाम के प्रस्ताव वन विभाग के समस्त कार्यालयों से मांगे गये थे,

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - बनभूलपुरा में हुए अग्निकांड में सरकारी संपत्ति, नगर निगम और पुलिस की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा, नगर निगम ने किया इतने करोड़ों के नुकसान का आकलन

जिसके सापेक्ष विभिन्न कार्यालयों से कुल 88 अधिकारियों / कार्मिकों / अन्य के नाम के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपयुक्त उम्मीदवारों को पुरस्कृत किये जाने के लिए उनके चयन हेतु प्रमुख वन संरक्षक (HoFF), उत्तराखण्ड महोदय द्वारा गठित चयन समिति द्वारा दिनांक 09.08.2023 को परीक्षण किया गया। चयन समिति द्वारा उक्तानुसार प्राप्त प्रस्तावों में से कुल 21 अधिकारियों / कर्मचारियों / वन पंचायत सरपंचों / सदस्यों एवं अन्य को 15 अगस्त, 2023 के अवसर पर सम्मानित किये जाने हेतु चयनित किया गया है, उक्त चयनितो को  देहरादून स्थित वन विभाग के मुख्यालय में 15 अगस्त को वन विभाग के प्रमुख हॉफ द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।