उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ मंदिर परिसर में पुजारी और कर्मचारियों से भिड़े श्रद्धालु, जमकर चले लाठी डंडे, फिर सबने मिलकर ऐसे सिखाया सबक

हरिद्वार न्यूज़- सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं और पार्किंग कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि श्रद्धालुओं ने पहले पार्किंग कर्मचारी से मारपीट की। फिर बीच बचाव कराने आए पुजारियों से हाथापाई की। जिसके बाद पुजारी और कर्मचारियों ने मिलकर आरोपितों को खदेड़ा। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। वहीं, दक्षिण पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने पूरे प्रकरण के पीछे किसी षडयंत्र का अंदेशा जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा ऐलान: दिसंबर तक 4 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया होगी तेज, CM धामी बोले- रोजगार हमारी प्राथमिकता

पुलिस के मुताबिक, सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में रविवार को सहारनपुर के कुछ श्रद्धालु आए थे। मंदिर परिसर में गाड़ी ले जाने पर कर्मचारियों ने उनसे पर्ची कटवाने को कहा। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि श्रद्धालुओं ने कर्मचारियों को पीट दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट के 165 मामलों का निस्तारण, 90 पर जिला बदर की कार्रवाई

शोर शराबा सुनकर मंदिर के पुजारी भी आ गए और उन्होंने समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि श्रद्धालुओं ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी। इसके बाद पुजारी और कर्मचारियों ने मिलकर आरोपियों को दौड़ाया। सूचना पर चंडी घाट चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में प्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या प्रकरण: गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, पटवारी से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज खंगाले

वहीं, इस मामले में दक्षिण पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि का कहना है कि श्रद्धालु बनकर कुछ लोग आए थे, जो सहारनपुर के बताए जा रहे हैं। उन्होंने पुजारी व कर्मचरियों से मारपीट की है। इसके पीछे कोई षडयंत्र हो सकता है।