उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंडः यहां दो युवकों से शादी में हुई मुलाकात तो इश्क में डूबी दो सगी बहनें, अब प्रेमियों से शादी की जिद पर अड़ी, पढ़े पूरी खबर

रुड़की न्यूज़- उत्तराखंड में इन दिनों एक के बाद एक अजीब से मामले सामने आ रहे है। अब रुड़की में दो सगी बहनें अपने-अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गईं। फिर क्या था जब परिजनों ने मना किया तो हंगामा हो गया। इतना ही नहीं दोनों बहनें परिजनों की शिकायत लेकर कोतवाली भी पहुंच गये।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनों की करीब एक साल पहले गांव में एक शादी में दो युवकों से मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे इन लोगों के बीच बातें होती गई और दोनों बहनों की मुलाकात प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबर दे दिए और लंबी बातचीत होने लगी। इस दौरान बातचीत में दोनों बहनों ने शादी की कसमें भी खाईं। इस बीच परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने दोनों को डांट फटकार लगाई और दोनों के घर से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी। परिजनों ने दोनों के मोबाइल भी ले लिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गंगा में बहे दो किशोर, SDRF ने एक का शव किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी

अब मामला ज्यादा आगे न बढ़े इसके लेकर परिजनों ने दो बेटियों का रिश्ता दूसरे गांव के दो सगे भाइयों से तय कर दिया। बेटियों को अपनी शादी की खबर लगी तो उन्होंने विरोध किया। इसके बाद घर में हंगामा हुआ तो दोनों बहनें सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गई और परिजनों की शिकायत की। दोनों ने शिकायत कर बताया कि परिजन उनकी जबरन शादी करवाना चाहते हैं जबकि वह अपने-अपने प्रेमी से शादी करना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- राज्य कर्मचारियों को जल्द मिलेगी चार फीसदी डीए की सौगात, सीएम धामी ने दिया आश्वासन

इधर जब पुलिस ने परिजनों को यह जानकारी दी तो उन्होंने बताया कि दोनों युवक उनकी बिरादरी के नहीं है। इसलिए वह शादी नहीं करना चाहते हैं। पुलिस ने दोनों को समझाकर किसी तरह परिजनों के साथ घर भेज दिया। साथ ही परिजनों को चेतावनी दी गई है कि दोनों पर जबरन शादी का दबाव बनाया गया तो कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा, 30 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित हो सकता है