उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून: तपती गर्मी के बीच मौसम बदलेगा करवट, कल से कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून न्यूज- उत्तराखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) देहरादून ने राज्य के कई जिलों में आगामी दिनों के लिए बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगेगा और कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है।

 

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जबकि कुछ स्थानों पर हवाओं की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी गर्जन और तेज हवाओं के साथ मौसम खराब रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद तीन दोस्तों के साथ ऐसा क्या हुआ की बुलानी पड़ी पुलिस, जाने पूरा मामला

 

 

29 मई को भी मौसम का असर और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। साथ ही उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून – (बड़ी खबर) सीएम के निर्देश पर सचिवालय में अपर मुख्य सचिव ने मारा छापा, कार्मिकों को 15 फरवरी तक दिया अल्टीमेटम

 

 

इसके अलावा 30 और 31 मई के लिए प्रदेशभर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी संबंधित जिलों को सतर्क रहने और जरूरी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड पर रखने और आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संसाधन तैयार रखने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ यात्रियों की बस की खिड़की तोड़ अंदर घुसा बोल्डर, एक की मौत, कई घायल।

 

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग अनावश्यक यात्रा से बचें और आकाशीय बिजली, तेज हवाओं तथा खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की भी अपील की गई है।