उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ सैलून में युवती से दूसरे समुदाय के युवक ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के एक यूनिसेक्स सैलून में सिर की मालिश कराने गई एक युवती से दूसरे समुदाय के एक युवक ने छेड़ाखानी कर दी। युवती का आरोप है कि युवक ने उनके निजी अंगों को छुआ। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

 

वही पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ नए कानून बीएनएस के तहत लज्जा भंग और आपराधिक धमकी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उतराखंड- पंतनगर में आयोजित पंतनगर काव्य महोत्सव में ऐसा क्या हुआ..कि हंसते-हंसते सबको रुला गए कवि, देखें वीडियो

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह क्षेत्र के एक यूनिसेक्स सैलून में सिर की मालिश करवाने गई थी। सैलून में तीन युवतियां काम करती हैं, लेकिन जब वह सैलून में पहुंची तो तीनों भोजनावकाश पर गई थीं। बताया कि सैलून के एक पुरुष कर्मचारी ने उनके सिर की मसाज की। कर्मचारी उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसने उनके निजी अंगों को छुआ। बताया कि विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ डंपर और कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत, चालक की मौत, तीन घायल

 

वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ लज्जा भंग और आपराधिक धमकी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि महिला उप निरीक्षक नीमा रावत मामले की जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत उपचुनाव 2025 की अधिसूचना जारी, हरिद्वार जिले को छोड़कर सभी जनपद शामिल