उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार XUV500 ट्रक में घुसी, चार दोस्तों की मौके पर मौत

उत्तराखंड के ऋषिकेश में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई। हरिद्वार की ओर से आ रही तेज रफ्तार महिंद्रा XUV500 कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकराकर उसके नीचे घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गई और उसमें सवार चारों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली ऋषिकेश के अनुसार, 16 दिसंबर की रात करीब 10 बजे कंट्रोल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि पीएनबी सिटी गेट के पास एक कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही कोतवाली ऋषिकेश, श्यामपुर चौकी और आईडीपीएल चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- तीलू रौतेली जन्मदिवस पर 13 महिलाओं को 'राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार', 33 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मान

 

 

पुलिस के मुताबिक हादसा मनसा देवी मंदिर के रेलवे फाटक के पास हुआ। कार का नंबर UK 07FS 5587 और ट्रक का नंबर HR 58 A 9751 बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद सड़क पर मांस के टुकड़े इधर-उधर बिखर गए थे। कार ट्रक के नीचे इस कदर फंस गई थी कि शवों को बाहर निकालने के लिए वाहन को काटना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- हर बूथ मज़बूत: पंचायत चुनाव में भाजपा की जमीनी तैयारी शुरू

 

 

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क पर अचानक आई एक गाय को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई।

 

 

कोतवाली ऋषिकेश ने मृतकों की पहचान धीरज जायसवाल (31) पुत्र दीनबंधु जायसवाल, निवासी चंद्रेश्वर नगर दुर्गा मंदिर रोड ऋषिकेश; हरिओम पांडे (22) पुत्र अरविंद कुमार, निवासी हनुमान मंदिर गुमानीवाला ऋषिकेश; कर्ण प्रसाद (23) पुत्र तुलसी प्रसाद, निवासी लक्कड़ घाट ऋषिकेश; और सत्यम कुमार (20) पुत्र मंगल सिंह, निवासी गुज्जर बस्ती ऋषिकेश के रूप में की है। कार को धीरज जायसवाल चला रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पर्वतीय मार्गों में ओवरलोडिंग को लेकर परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ अभियान

 

 

ऋषिकेश के सीओ ने बताया कि चारों मृतक एक-दूसरे के परिचित थे और स्थानीय निवासी थे। फिलहाल इस मामले में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।