उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

Uttarakhand Weather: बदलेगा मौसम, अगले कुछ दिन मैदानी इलाकों में छाएगा कोहरा, तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड

मानसून की विदाई के बाद से उत्तराखंड में बारिश न होने से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। इसके चलते तापमान में गिरावट आने से सुबह-शाम के साथ दिन के समय भी ठंड बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ माँ के पीछे जा रही 3 साल की मासूम की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

 

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार के आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 26.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम के साथ 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। अभी तक यह तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस में नकली नोट प्रकरण मामले में 3 शातिर युवकों को किया गिरफ्तार, लालकुआँ पुलिस ने अब तक 11 जालसाजों को दबोचा, इन प्रदेशों से जुड़े है आरोपियों के तार

 

आने वाले दिनों की बात करें तो 20 से 22 नवंबर तक ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में मध्यम से घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका सीधा असर मैदानी जिलों के तापमान पर देखने को मिलेगा। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(दुखद खबर) यहां युवक को पहाड़ी में सेल्फी लेना पड़ा भारी, पहाड़ी से गिर कर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 20 नवंबर के बाद प्रदेश भर के तापमान पर असर देखने को मिलेगा। उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान गिरने के आसार हैं। इसके चलते सुबह-शाम के साथ दिन के समय भी ठंड का अहसास होगा।